18 June 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी शासन में विकास ठप होने का लगाया आरोप

वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी शासन में विकास ठप होने का लगाया आरोप

देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा है कि बीजेपी शासनकाल में सभी वार्डों में समुचित विकास नहीं हो पाया है और आज भी कई वार्ड विकास से कोसों दूर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज भाजपा शासनकाल में महिलायें सुरक्षित नहीं है और आये दिन महिलाओं व युवतियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं जिसके लिए भाजपा सरकार पूर्ण रूप से दोषी है।

यहां विभिन्न वार्डों में पदयात्रा करने के बाद कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के सघन जनसंपर्क के दौरान आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा की राज्य सरकार व नगर निगम के निवर्तमान बोर्ड पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार लगातार जनता को छलने का काम कर रही है जिसे किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।

See also  देहरादून जिला पंचायत की अहम बैठक में उठे बुनियादी मुद्दे

उन्होंने कहा कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कोटद्वार में जिस प्रकार से मातृशक्ति का अपमान किया है और मंत्री सुबोध उनियाल ने जल्द ही सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा और मातृशक्ति का अपमान किसी भी दशा में सहन नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अंकिता भंडारी हत्याकांड को नहीं भूली है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा नेता की संलिप्तता तथा हरिद्वार जनपद के बहादराबाद में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं ओबीसी आयोग के सदस्य द्वारा नाबालिग युवती के साथ किये गये दुष्कर्म एवं हत्या की घटना मानवता को शर्मशार करने वाली तथा देवभूमि के गौरव को कलंकित करने वाली घटनायें हैं। उन्होंने कहा कि महानगर सहित सभी वार्डों में नगर निगम की भूमि पर वृक्षारोपण किया जायेगा और दून को हरा भरा किया जायेगा।

See also  गृह सचिव शैलेश बगौली की अहम बैठक

उन्होंने कहा कि पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए लाईब्रेरी स्थापित की जायेगी जिससे वह वहां पर अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके। उन्होंने कहा कि सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा।

इस दौरान उन्होंने धामावाला वार्ड से पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की और लोगों के बीच पहंुचकर कांग्रेस की आगामी नीतियों को बताया कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने महानगर के अनेक वार्डों में जन संपर्क किया और स्थानीय लोगों के साथ संवाद, बैठकें एवं पदयात्रा कर जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की भी की और इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस के पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने संबोधित किय। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शूरवीर सजवान, हरक सिंह रावत, मंत्री प्रसाद नैथानी,राजेंद्र शाह,महेंद्र गुरुजी,सोनिया आनंद,विनीत प्रसाद भट्ट बंटू: महेश जोशी,महावीर सिंह रावत,सूरत सिंह नेगी,अभिनव थापर,सिद्धार्थ पोखरियाल,राजेंद्र पोखरियाल,सबल सिंह राणा,वीरलाल गैरोला,शिवराज सिंह रावत कुंवर सिंह पंवार राकेश पैन्यूली श्याम लाल चंद्रबनी जोशी सुंदर लाल प्यार सिंह पोखरियाल प्रताप सिंह पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

See also  उत्तराखंड में तेजी से आगे बढ़ रही SIR की प्रक्रिया