1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी सरकार पर लगाया नशाखोरी को बढ़ावा देने का आरोप

वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी सरकार पर लगाया नशाखोरी को बढ़ावा देने का आरोप

देहरादून  नगर निगम में कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने कहा है कि वो देहरादून के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं और मेयर बनने के बाद व्यापक स्तर पर जन भावनाओं के अनुरूप विकास किया जायेगा। उन्होंने जनता से वादा किया है कि वो देहरादून की दशा और दिशा  बदलने का व्यापक स्तर पर काम करेंगें। उन्होंने कहा कि टैक्स की पैमेंट में दस प्रतिशत की छूट दूनवासियों को दी जायेगी। वीरेंद्र पोखरियाल ने बीजेपी सरकार पर लगाया नशाखोरी को बढ़ावा देने का आरोप

वहीं राजधानी में विभिन्न वार्डों में जन संपर्क अभियान के चलते आयोजित जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से बढ़ते ट्रैफिक और प्रदूषण को कम करने को लेकर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज नशा गली गली में बिक रहा है और नशे के चंगुल में आए युवाओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि कभी दून जैसे शहर में नशामुक्ति केंद्र ही नहीं होते थे लेकिन आज इन केंद्रों की बाढ़ आई हुई है। नशे को खत्म करने के लिए काम किया जायेगा।

See also  मैस्कॉट प्रतियोगिता के विजेताओं को एमडीडीए उपाध्यक्ष ने किया सम्मानित

इस अवसर पर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गली गली मौहल्ले मौहल्ले में नशे के बाजार गर्म कर दिये है जिसमें युवा पीढ़ी फंसती जा रही है। उन्होंने कहा कि दून का व्यापक स्तर पर समग्र विकास किया जायेगा और वहीं अब तक नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों की भाजपा शासनकाल में जो अनदेखी की गई है और उन सभी में विकास कर आदर्श वार्ड बनाने का कार्य किया जायेगा और वार्ड के निवासियों को विकास की समुचित सुविधा प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमें नशे के खिलाफ एक लड़ाई यहीं से आगे बढ़ानी होगी।

इस अवसर पर उन्होंने आर्डिनेंन्स फैक्ट्री रायपुर में पहुंचकर वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच जनसम्पर्क किया और दून के समुचित विकास के लिए कांग्रेेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड तीन रांझावाला, वार्ड 66 रायपुर में संयुक्त रूप से व्यापक स्तर पर जन संपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए क्षेत्रवासियों से वोट मांगे।

See also  गैरसैंण में प्रस्तावित विधानसभा सत्र को लेकर तैयारियां तेज

इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 68 तुनवाला, मियांवला जनसभा की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की स्थानीय लोगों से अपील की और कहा कि देहरादून सहित सभी वार्डों का व्यापक स्तर पर विकास किया जायेगा। उन्होंने वार्ड 67 मोहकमपुर व वार्ड 64 नेहरू ग्राम में जनसभा करते हुए क्षेत्रवासियों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्ड 65 डोभाल चौक, वार्ड 63 लाडपुर, वार्ड 62 ननूरखेड़ा, छह नम्बर पुलिया में जनसंपर्क एवं बैठकें आयोजित कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की और इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विरेन्द्र पोखरियाल को अपना भरपूर समर्थन और आशीर्वाद दिया। वहीं दूसरी ओर पदयात्रा और चुनावी बैठकों में कांग्रेस के प्रत्याशी आज पूरे फॉर्म में नजर आए। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, हीरा सिंह बिष्ट, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक राजकुमार, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, अभिनव थापर, अनिल क्षेत्री, विनीत प्रसाद भट्टू, मदन लाल, सौरभ ममगांई, महेश जोशी, महावीर सिंह रावत, सूरत सिंह नेगी, सिद्धार्थ पोखरियाल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

See also  आपदा प्रबंधन विभाग में आज दी गई अहम ट्रेनिंग