1 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

देहरादून राजभवन में लोहड़ी की धूम

देहरादून राजभवन में लोहड़ी की धूम

राज्यपाल गुरमीत सिंह और प्रथम महिला गुरमीत कौर ने आज राजभवन में लोहड़ी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत आग जलाने से हुई। राज्यपाल ने लोहड़ी की परिक्रमा कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देहरादून राजभवन में लोहड़ी की धूम

राज्यपाल ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को लोहड़ी की शुभकामनाएँ देते हुए इसे फसल कटाई और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है और समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता का संदेश देता है। इस अवसर पर गिद्दा और भांगड़ा जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने कार्यक्रम को और भी जीवंत और रंगारंग बना दिया। राज्यपाल ने कलाकारों की प्रतिभा की सराहना की।कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक मिठाइयों का आनंद लिया और इस पर्व के माध्यम से एकता और सौहार्द का संदेश साझा किया।

See also  विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पिथौरागढ़ में अहम बैठक