संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 196 वें दिन भी जारी रहा।

दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया ।वही पौधा रोपण के साथ पर्यटकों को जोड़ने वाले कार्यक्रम के तहत पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में ठहरे पर्यटकों डॉक्टर सुयोग रमेश लोहारे, डॉक्टर यतिन मल्होत्रा ने पौधारोपण आंदोलन को सहयोग करते हुए उल्का देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। तथा कहा कि उन्होंने अपने जीवन में पहला ऐसा आंदोलन देखा जिसमें कर्मचारी व पर्यटक पौधों का रोपण करते हैं ।और शासन तक अपनी मांगों को पहुंचाते हैं। उन्होंने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रकृति का संरक्षण करने वाले कर्मचारियों कीसमस्याओं का समाधान किया जाए। आज के पौधारोपण कार्यक्रम हरसिंह शेर सिंह वेद प्रकाश हंसी बिष्ट राजेंद्र नरेंद्र थापा शोभा राम नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
जनरल खंडूरी को बीजेपी दफ्तर में दी गई श्रद्धांजलि
जनरल खंडूरी को हरिद्वार में दी गई अंतिम विदाई
जनरल खंडूरी की कार्यशैली, व्यवहार और व्यक्तित्व प्रोफेसर प्रदीप वेदवाल की कलम से समझिए