डोईवाला में कांग्रेस के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी सागर मनवाल ने आज भानियावाला स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर हिमालय चौक तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क कार्यक्रम में कांग्रेस के सभी प्रमुख कार्यकर्ता व वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

सागर मनवाल ने कहा कि बीते 5 वर्षों में कांग्रेस से नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने डोईवाला के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने 250 से ज्यादा सड़कों का निर्माण, 1000 से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना और 40 ओपन जिम व पार्कों का निर्माण कराया है।
सागर मनवाल ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को जारी रखने के लिए कांग्रेस को समर्थन दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में डोईवाला को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।
जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष करतार नेगी,मनोज नौटियाल,बलविंदर सिंह,भव्य चमोला,मंजू जोशी,यशवंत गुसाईं, अब्दुल रजाक,सुनील सैनी,राकेश चौहान,मंजीत सजवान, कमल अरोड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, महिला कांग्रेस ने देहरादून में निकाला कैंडल मार्च
सीएम धामी ने देहरादून में जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अहम भूमिका
अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष