रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया हुआ है।
इसी के क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत टीकाराम डिमरी, पुत्र स्व. महिमानन्द डिमरी, निवासी ग्राम कोटली, पो. भरदार, जनपद रुद्रप्रयाग को 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है,। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग