18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्कर

रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने के दृष्टिगत अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया हुआ है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार किया शराब तस्करइसी के क्रम में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत टीकाराम डिमरी, पुत्र स्व. महिमानन्द डिमरी, निवासी ग्राम कोटली, पो. भरदार, जनपद रुद्रप्रयाग को 56 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है,। जिसके विरुद्ध कोतवाली रुद्रप्रयाग में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का अभियान निरन्तर जारी है।

 

See also  अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, जयेंद्र रमोला बोले इंसाफ दिलाने तक जारी रहेगा संघर्ष
Ad 2