सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने जल निगम, जल संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के समस्त कार्यों का डिविजन तथा जिलेवार, एमडी जेजेएम द्वारा अनुश्रवण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।

सचिव पेयजल बगौली ने कहा जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की जांच लैब टैस्टिग के माध्यम से कराई जाए तथा विभाग के अधिकारी क्षेत्र में जाकर क्वालिटी टेस्ट करवाएंगे इस कार्य के लिए विभाग के ईई स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य पांच करोड़ रुपए की धनराशि से अधिक होंगे उन कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह एमडी जेजेएम द्वारा की जाएगी।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग