उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेजी से चल रही है। खेलों के आयोजन में कोई दिक्कत न हो इसे लेकर लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पौड़ी को भी खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। 2 फरवरी से लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत फूल चट्टी में सलालम (कैनोइंग) प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रस्तावित है।
इसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने खुद फूल चट्टी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पार्किंग, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया । एसएसपी ने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी सहित खेल विभाग और इवेंन्ट कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी ने काशीपुर में किया विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम
देहरादून में 50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्टूडेंट्स को सप्लाई करते थे नशीले पदार्थ
देहरादून में सड़कों की बेहाली, कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, ज्ञापन देकर जल्द समाधान निकालने की मांग