18 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एसएसपी पौड़ी ने लिया नेशनल गेम्स की तैयारी का जायजा सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

एसएसपी पौड़ी ने लिया नेशनल गेम्स की तैयारी का जायजा सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देश

उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेजी से चल रही है। खेलों के आयोजन में कोई दिक्कत न हो इसे लेकर लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। पौड़ी को भी खेलों की मेजबानी का मौका मिला है। 2 फरवरी से लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत फूल चट्टी में सलालम (कैनोइंग) प्रतियोगिता का आयोजन होना प्रस्तावित है। एसएसपी पौड़ी ने लिया नेशनल गेम्स की तैयारी का जायजा सुरक्षा को लेकर दिए अहम निर्देशइसके मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने खुद फूल चट्टी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पार्किंग, यातायात व्यवस्था का जायजा लिया । एसएसपी ने  अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागीय अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीटीसी राजन सिंह, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी सहित खेल विभाग और इवेंन्ट कम्पनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

See also  उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद जारी