17 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

हरक सिंह रावत के सपोर्ट में आए हरीश रावत, कही बड़ी बात

हरक सिंह रावत के सपोर्ट में आए हरीश रावत, कही बड़ी बात

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजिलेंस जांच के मामले में हरक सिंह रावत का समर्थन किया है। हरीश रावत ने कहा है कि बीजेपी की सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और हरक के मामले में भी ये साफ साफ दिख रहा है।

पूर्व सीएम ने कहा कि जिस भ्रष्टाचार की बात की जा रही है वो तो बीजेपी के ही शासन का है ऐसे में पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हरीश रावत ने बीजेपी की नीयत पत्र सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब तक हरक रावत कांग्रेस में थे तब तक वो पास साफ थे मगर कांग्रेस में आते ही भ्रष्टाचारी और पापी कैसे हो गए बीजेपी की सरकार को इसका भी जवाब देना चाहिए।

See also  आपदा से जुड़ी निधि के प्रस्तावों को लेकर बैठक

हरीश रावत का हमला

हरीश रावत ने ये भी कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है और ये तब तक चलती रहेगी जब तक हरीश रावत बीजेपी के खिलाफ बोलता रहेगा और जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियां बताता रहेगा। हरीश रावत ने केंद्र और राज्य सरकार पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप भी लगाया।