केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। चर्चा है कि 5 दिन के सत्र में सरकार कुछ महत्वपूर्ण बिल ला सकती है। जिसमें वन नेशन वन इलेक्शन यानि यानि एक देश एक चुनाव का बिल भी लाया जा सकता है। इसके अलावा यूसीसी और महिला आरक्षण बिल भी शामिल हो सकता है। फिलहाल तश्रह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सरकार क्या करेगी, क्या बिल ला रही है इस पर विपक्ष की भी बेचैनी बढ़ गई है।
दिसंबर में लोकसभा चुनाव?
इतना ही नहीं चर्चा इस बात की भी है कि सितंबर में होने वाला सत्र 17वीं लोकसभा का आखिरी सत्र हो सकता है। अब सवाल ये है कि क्या तय वक्त से पहले ही लोकसभा चुनाव हो जाएंगे? क्या इस साल के आखिर में पांच राज्यों के साथ ही लोकसभा के चुनाव भी होंगे? राजनीतिक गलियारों में ऐसी ही बहुत सारी अटकलें लगाई जा रही हैं। मगर क्या होगा इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं।


More Stories
अंकिता भंडारी को इंसाफ नहीं मिला, ‘VIP’ आरोपी को संवैधानिक पद का इनाम मिला: राहुल गांधी
जंतर-मंतर पर पत्रकारों के साथ बदसलूकी, प्रेस क्लब में बताई जुल्म की हकीकत
केंद्रीय शहरी एवं आवास मामलों के मंत्री ने DIAL 2025-26 के 3 विजेताओं को जापान अध्ययन दौरे के लिए किया सम्मानित