22 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

धामी कैबिनेट के अहम फैसले, राज्य आंदोलनकारियों को तोहफा

धामी कैबिनेट के अहम फैसले, राज्य आंदोलनकारियों को तोहफा

धामी कैबिनेट की आज हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए जो कर्मचारी के हित के और राज्य आंदोलनकारी के हित के कहे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में इस कैबिनेट बैठक में 20 से ज्यादा बिंदुओं पर मंत्रिमंडल ने अपनी सहमति दी है जिसमें अनुपूरक बजट महत्वपूर्ण है।

निवेश बढ़ाने पर फोकस

उत्तराखंड राज्य में राज्य कर्मचारियों से जुड़े हुए विषयों पर धामी सरकार हमेशा ही त्वरित गति से काम करती नजर आई है … और इस बार भी राज्य कर्मचारियों के भांति ही आउटसोर्स या संविदा पर लगे हुए कर्मचारियों को चाइल्ड केयर लीव का लाभ देने पर मंत्रिमंडल ने अपनी मंजूरी दी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि पूर्व में जो विधि विषय तकनीकी शिक्षा के अधीन आता था और फिर सरकार ने इसे श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के अधीन किया था उसमें कुछ जरूरी संशोधन किए गए ताकि लो पढ़ रहे छात्रों को मान्यता प्राप्त डिग्री मिल सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में अनुपूरक बजट को भी मंजूरी दी गई है, जल विद्युत नीति में भी संशोधन किया गया ताकि राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश आ सके।

See also  आईएसबीटी देहरादून को और आधुनिक बनाने की तैयारी, एमडीडीए ने तैयार किया प्लान

राज्य आंदोलनकारियों के हित में फैसला

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी की आरक्षण की जो मांग लंबे समय से चली आ रही थी उसे सरकार ने पूर्ण करने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आप राज्य में राज्य आंदोलन कार्यों को 2004 से ही इस आरक्षण का लाभ मिलेगा.. जिसमें सरकारी सेवाओं में 10% आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

See also  सैन्य धाम को लेकर सरकार पर बरसी कांग्रेस, पूर्व सैनिक विभाग ने गणेश जोशी पर साधा निशाना, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Ad 1