15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम चमोली ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए निर्देश

डीएम चमोली ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए निर्देश

जिला प्रशासन की ओर से जिला अवैध खनन निरोधक दल की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी एसडीएम, पुलिस, परिवहन और खान अधिकारियों को जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि खनन मामलों में आरोपित अर्थदंड की अवशेष धनराशि की वसूली में तेजी लाने, तहसील स्तर पर गठित अवैध खनन निरोधक दल की नियमित बैठक कर अवैध खनन के मामलों में प्रभावी करवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से पूर्व नदियों में रिवर ड्रेजिंग कार्य पूर्ण करने, खनिज भंडारण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और खनन मामलों में आरोपित अर्थदंड की वसूली के लिए तहसील स्तर पर प्रत्येक माह समीक्षा करते हुए अरोपित अर्थदंड को राजकोष में जमा करवाने के आदेश दिए।

See also  महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब; मंदिरों में सुरक्षा और सुगम दर्शन हेतु रुद्रप्रयाग पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

जिला खनन अधिकारी अंकित चंद ने बताया कि खनन निरोध दल ने 1 अप्रैल 2023 से अब तक 84 अवैध खनन के प्रकरणों में चालान की कार्रवाई करते हुए 1.82 करोड़ का अर्थदंड लगाया गया है। जिसमें से 55.10 लाख धनराशि जमा हो गई है और 1.27 करोड़ धनराशि अवशेष है। जिसमें तहसील चमोली में 2 लाख, कर्णप्रयाग में 55 हजार, पुलिस विभाग द्वारा 2 लाख और खनन विभाग द्वारा 1.22 करोड़ की वसूली शेष है। अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण से अर्थदण्ड/रायल्टी में तहसील कर्णप्रयाग स्तर पर 17.74 लाख, जोशीमठ में 52.63 लाख पोखरी 7.48 लाख तथा थराली में 41 हजार की धनराशि अवशेष है।