आज दिनांक 28.11.2026 को थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वाहन (संख्या- UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है जो रिखणीखाल से भंगलवाड़ की तरफ जा रहा था जिसमें कुल 12 व्यक्ति सवार थे।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना रिखणीखाल पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा त्वरित कार्रवाई कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 04 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कुल 08 व्यक्तियों की इस सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की पुष्टी हुई है सभी मृतकों के शवों को खाई से निकाल दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों को भी एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र रिखणीखाल पहुंचाया गया है।

नाम पता मृतक
1- कान्ति देबी पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
2-रेखा देबी पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़ उम्र 42 वर्ष
3- अनिल देबराडा पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ उम्र 48 वर्ष ( चालक)
4- सुमित्रा देबी पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़ उम्र 50 वर्ष
5- सुनीता देबी पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
6-धनेश्वरी देबी पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़ उम्र 46 वर्ष
7- सरोजनी देबी पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त उम्र 38 वर्ष
8- रजनी देबी पता भंगलवाड़ उम्र 25 वर्ष
नाम पता घायल
1- शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष
2- शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष
3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़
4- सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष


More Stories
विकास योजनाओं को लेकर सीएम धामी ने मंजूर किया बजट
पौड़ी सड़क हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख
मथुरा में सीएम धामी ने आज क्या किया?