17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

लॉन बॉल मुकाबलों के दूसरे दिन असम और झारखंड का दबदबा

लॉन बॉल मुकाबलों के दूसरे दिन असम और झारखंड का दबदबा

38वें राष्ट्रीय खेल के लॉन बॉल मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न कैटेगरी में हुए रोमांचक मुकाबलों में झारखंड और असम का दबदबा देखने को मिला।

मेंस पेयर्स कैटेगरी में झारखंड ने ओडिशा को 26-10 से करारी शिकस्त दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने उत्तराखण्ड को 19-16 से हराया। दिल्ली ने मणिपुर के खिलाफ 23-18 से जीत दर्ज की, वहीं असम ने बिहार को 20-07 के बड़े अंतर से हराया। 

मेंस ट्रिपल्स कैटेगरी में असम ने बिहार को 24-11 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने ओडिशा को 18-14 से हराया। दिल्ली ने उत्तराखण्ड को 22-07 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं झारखंड ने मणिपुर को 34-07 से करारी शिकस्त दी।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण

अंडर-25 बॉयज़ कैटेगरी में असम ने दिल्ली को 21-14 से हराया, जबकि उत्तराखण्ड ने मध्य प्रदेश को 21-10 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से हराकर अपना दमखम दिखाया, वहीं बिहार ने पश्चिम बंगाल को 20-16 के करीबी मुकाबले में हराया।

अंडर-25 गर्ल्स कैटेगरी में झारखंड ने हरियाणा को 21-05 से हराकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि राजस्थान ने बिहार को 21-17 से मात दी। दिल्ली और ओडिशा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें दिल्ली ने 17-15 से जीत हासिल की। उत्तराखण्ड ने असम को 21-16 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विमेंस सिंगल्स मुकाबले में असम ने दिल्ली को 21-13 से हराया, जबकि उत्तराखण्ड ने मणिपुर को 20-14 से मात दी। झारखंड ने ओडिशा को 21-03 से करारी शिकस्त दी, वहीं पश्चिम बंगाल ने बिहार को 20-18 से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

See also  सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत

विमेंस फोर्स कैटेगरी में असम ने दिल्ली को 25-3 के बड़े अंतर से हराया। बिहार ने उत्तराखण्ड को 11-9 से मात दी, जबकि पश्चिम बंगाल ने झारखंड को 21-13 से हराया। ओडिशा ने मणिपुर को 15-12 से हराकर संघर्षपूर्ण जीत दर्ज की।

दूसरे दिन के मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जहां खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

See also  हरेला पर्व पर हरियाली का संदेश, एमडीडीए ने 1 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Ad 1