38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित योगासन की आर्टिस्टिक समूह प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड को गोल्ड मेडल मिला है। इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड से रोहित यादव, अजय वर्मा, हर्षित, शशांक शर्मा तथा प्रियांशु ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया तथा गोल्ड मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के योगासन ग्रुप ने 111.82 अंक जुटाकर पहला स्थान प्राप्त किया। हरियाणा ने 111.51 अंक अर्जित कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। महाराष्ट्र का योगासन समूह 109 अंक पाकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल हुआ।

More Stories
सीएम धामी ने यूथ अग्निवीर संवाद में की शिरकत
कांवड़ मेले की तैयारी तेज, मुख्य सचिव ने लिया जायजा
सीएम धामी ने लोक संवर्धन पर्व के तहत हरेला उत्सव में की शिरकत