17 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों के समापन की तैयारियां तेज

राष्ट्रीय खेलों के समापन की तैयारियां तेज

उत्तराखण्ड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन आगामी 14 फरवरी को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में होना है। समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।राष्ट्रीय खेलों के समापन की तैयारियां तेज

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि 14 फरवरी को समापन समारोह अपराह्न 4 से 5 बजे के मध्य किया जायेगा। उन्होंने समापन समारोह से पूर्व सफाई व्यवस्था, मंच, ट्रैफिक प्लान, आमंत्रण कार्ड वितरण, जलपान, शौचालय एवं दर्शकों के बैठने की व्यवस्था आदि बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि सभी अधिकारियों को टीम वर्क से कार्य करना होगा।

See also  क्रमिक अनशन से नहीं बनी रामगंगा घाटी संघर्ष समिति की बात, मांगों को लेकर आमरण अनशन का हो गया आगाज

मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां व व्यवस्थाओं को यथासमय पूर्ण करते हुए समापन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैम्प कार्यालय हल्द्वानी से आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री श्री दीपक रावत तथा जिलाधिकारी वंदना ने बैठक में प्रतिभाग किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयुक्त दीपक रावत ने हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन तथा समापन समारोह के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुमाऊं मण्डल में राष्ट्रीय खेल सुचारू रूप से सम्पन्न हो रहे हैं। हल्द्वानी स्टेडियम में सभी व्यवस्थायें सुचारू कर दी गई हैं। स्टेडियम में दर्शकों हेतु 194 टॉयलेट बनाये गये हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल टॉयलेट भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी के समापन समारोह हेतु मण्डल के महानुभावों, माननीय जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किए जाने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है।

See also  वेदनी के लिए रवाना हुई मां नंदा की जात

जिलाधिकारी ने बताया कि समापन अवसर पर लोगों के लिए स्टेडियम तक आने व जाने हेतु शटल सेवा प्रारम्भ की जायेगी, जिससे जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस हेतु नोडल अधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है। नियमित सफाई हेतु नगर निगम एवं जिला पंचायत के माध्यम से अतिरिक्त पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। इस दौरान बैठक में शासन से प्रमुख सचिव, सचिव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

See also  डीजीपी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
Ad 1