15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

कर्मचारी महासंघ एक साथ कर रहा 2 काम

कर्मचारी महासंघ एक साथ कर रहा 2 काम

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में पर्यावरण संरक्षण के तहत चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण आंदोलन आज 217 वे दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में जनपद उधम सिंह नगर के पदाधिकारीयों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता परिसर में किया। आज जनपद उधम सिंह नगर की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से खटीमा गैस सर्विस के महिमन सिंह कफलियां को अध्यक्ष।।।। गदरपुर गैस सर्विस के नीरज पाठक को महामंत्री ।।।।गैस सर्विस नानकमत्ता के पंकज राणा को कोषाध्यक्ष।।।। बनाया गया ।वहीं गैस सर्विस नानकमत्ता के प्रबंधक दिनेश चंद्र पंत को संयोजक बनाया गया।

See also  विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली अहम बैठक, वन विभाग के अफसरों की लगाई क्लास

सितारगंज गैस सर्विस के वीरेंद्र गरबियालको वरिष्ठ उपाध्यक्ष।।।। पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता के प्रहलाद राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष‌।।। खटीमा गैस के मोहन सिंह थापा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष।।।।। गदरपुर गैस सर्विस के अरविंद शर्मा को उपाध्यक्ष।।।।। गैस सर्विस नानकमत्ता के हर्षित साना को उपाध्यक्ष।।।। पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता के शेखर वाल्मीकि को सचिव।।। खटीमा गैस सर्विस के विजय सिंह बिष्ट को संगठन मंत्री।।।। पर्यटक आवास गृह नानकमत्ता के राजेंद्र सेठी।।‌ को प्रचार मंत्री बनाया गया।।। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट नरेंद्र थापा अशोक कुमार उपस्थित रहे ।।।पौधे के साथ ज्ञापन कार्यक्रम।।। के तहत तहसीलदार के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया।