17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की का बॉक्सिंग में गोल्डन पंच

पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की का बॉक्सिंग में गोल्डन पंच

पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की ने राज्य को बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल दिलाया है। निवेदिता ने 50 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल बॉक्सिंग मुकाबले में अपने दमदार पंचों से हरियाणा की बॉक्सर को चारों खाने चित कर दिया। पिथौरागढ़ के स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू में हुए बॉक्सिंग मुकाबलों से उत्तराखंड के खेल प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई। 16 साल की निवेदिता कार्की ने अपनी प्रतिद्वंदी हरियाणा की बॉक्सर को एकतरफा मुकाबले में हराकर राज्य की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया. उत्तराखंड की निवेदिता और हरियाणा की कल्पना के बीच फाइनल में रोचक मुकाबले की उम्मीद थी. लेकिन निवेदिता के जोरदार पंच के सामने कल्पना टिक ही नहीं पाई।

See also  राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, परवादून कांग्रेस की अहम बैठक, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे