पिथौरागढ़ में जिला प्रशासन के खिलाफ आज विधायक मयूख महर के नेतृत्व में धिक्कार दिवस मनाया जाएगा। मेयर चुनाव में हुई धांधली का आरोप लगाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार मोनिका महर के समर्थन में लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस मुद्दे पर कोर्ट में पहले ही याचिका दाखिल की जा चुकी है और अब आंदोलन के जरिए भी मोनिका महर समर्थक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। विधायक मयूख महर ने कहा है कि पिथौरागढ़ नगर निगम चुनाव में हुई धांधली किसी से छुपी हुई नहीं है।
जिला प्रशासन आंकड़ों की कलाबाजी कर रहा है और जानकारी छुपाने का काम कर रहा है। चुनाव सम्बंधित जानकारी मांगने के बावजूद जानकारी नहीं दी जा रही है। इसीलिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग आफिसर और जितने जिम्मेदार अधिकारियों ने चुनाव में गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ धिक्कार दिवस मनाया जाएगा। वहीं ऋषेंद्र महर ने दोहराया है कि जनता ने जिताया !सत्ता और प्रशासन ने हराया !! इसी नारे के साथ आज सुबह 10.00 बजे से सत्ता, प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ रामलीला मैदान, टकाना में धरना देकर धिक्कार_दिवस मनाया जाएगा। ऋषेंद्र महर ने समर्थकों और लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की है ताकि अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद की जा सके।

More Stories
कर्नल रामरतन नेगी ने लैंसडौन विधानसभा से पेश की दावेदारी, शुरू किया जनसंपर्क
प्रीतम सिंह को चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी, 2027 में दमदार जीत का किया दावा
वर्ल्ड चैंपियन स्नेह राणा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात की