17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार आगाज

राष्ट्रीय खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार आगाज

राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी से हुआ। खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय प्रदेश सरकार एवं उत्तराखण्ड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया। 

उत्तराखण्ड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी। महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

See also  चमोली में स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का किया परीक्षण

बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में उत्तराखण्ड की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। इस पर उत्तराखण्ड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा, “बीच कबड्डी में उत्तराखण्ड का भविष्य अच्छा है। बीच कबड्डी को पहली बार राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया है, इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। शुरूआत में दोनों मैच पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखण्ड की टीमों ने जीते हैं। इस धरती से उत्तराखण्ड की टीम मेडल जीतकर जाएगी।”

See also  17 जुलाई को देहरादून में राहुल गांधी का कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने लिया तैयारियों का जायजा
Ad 2