14 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

विश्व कल्याण महायज्ञ, धामी ने दिया ये संदेश

विश्व कल्याण महायज्ञ, धामी ने दिया ये संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पंच दिवसीय विश्व कल्याण महायज्ञ में शामिल होकर देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति, समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चंपावत के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। इस अवसर पर उन्होंने ‘मां वाराही धाम की वेबसाइट’ को लॉन्च किया व हीरा वल्लभ जोशी द्वारा लिखित ‘श्री वाराही मंदिर देवीधुरा’ पुस्तक का भी विमोचन किया। उन्होंने सभी को योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक दृढ़ संकल्प से प्रारंभ हुई यह यात्रा आज यहां तक पहुंची है। आज ही के दिन प्रधानमंत्री जी के द्वारा योग को पूरे विश्व स्तर पर पहचान दिलाई गई और संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून 2015 को योग दिवस मनाने की घोषणा की। इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, मां वाराही धाम के चारों खामो के प्रमुख, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

See also  प्रगति पोर्टल पर दर्ज विकास कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश