उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से बीजेपी सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मंजुल मां जिला के निधन कि समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक निष्पक्ष, निडर एवं सशक्त स्वर खो दिया है। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के उच्च मानकों से समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। बीजेपी सांसद ने कहा ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

More Stories
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप