15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

राष्ट्रीय खेलों में वॉक रेस में बने कीर्तिमान

राष्ट्रीय खेलों में वॉक रेस में बने कीर्तिमान

उत्तराखण्ड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स के रेस वॉक इवेंट में इतिहास रच दिया गया, जब 14 साल बाद पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह ने 1 घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार छह भारतीय एथलीटों ने पीछे छोड़ दिया। 

सबसे तेज प्रदर्शन करते हुए सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) ने 1 घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर नया राष्ट्रीय खेल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके अलावा सूरज पंवार (उत्तराखंड), अमनजोत सिंह (पंजाब), परमजीत सिंह (सर्विसेज), राम बाबू (उत्तर प्रदेश) और मुकेश निठारवाल (राजस्थान) ने भी गुरमीत सिंह के 2011 के रिकॉर्ड से बेहतर समय निकाला।

See also  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की सीएम धामी को चिट्ठी, बजट सत्र को लेकर कर दी बड़ी मांग

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी द्वारा बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

ये प्रदर्शन भारतीय एथलीटों की लगातार बेहतर होती तैयारी और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति का संकेत देता है।