17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

सूचना अधिकारियों की कार्यशाला में दिए खास टिप्स

सूचना अधिकारियों की कार्यशाला में दिए खास टिप्स

रिंग रोड देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में आज सूचना अधिकारी के पद पर चयनित 11 नए सूचना अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला के समापन पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने नए सूचना अधिकारियों को भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए उनको संबोधित किया।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार एवं आमजन के बीच में संवाद के माध्यम से समन्वय स्थापित करने में सूचना अधिकारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य सरकार की प्रभावशाली महत्वपूर्ण एवं आमजन के लिए बनाई गई योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार एवं सही लाभार्थी तक योजना को पहुंचाने में भी सूचना अधिकारी अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ समन्वय स्थापित कर एवं व्यापक प्रचार प्रसार से सभी सूचना अधिकारियों ने राज्य को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।

See also  जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा

महानिदेशक सूचना ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं नई दौर के डिजिटल मिडिया के प्रतिनिधियों के साथ सभी सूचना अधिकारी लगातार संवाद करते रहें। मीडिया, पत्रकारों के साथ सभी सूचना अधिकारी बेहतर से बेहतर संबंध रखें। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से सीखने हेतु स्वयं को हमेशा नई तकनीकी से अपडेट करें। इन डिजिटल माध्यमों का उपयोग सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए भी करें। उन्होंने कहा कि सभी सूचना अधिकारियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, डाॅ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां मौजूद रहे।

See also  हरेला पर्व पर हरियाली का संदेश, एमडीडीए ने 1 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य