17 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

जूडो में उत्तराखंड की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल

जूडो में उत्तराखंड की बेटी ने जीता गोल्ड मेडल

38वें राष्ट्रीय खेल के जूडो प्रतियोगिता में 63 किलोग्राम बालिका वर्ग में उत्तराखण्ड की उन्नति शर्मा ने अपने कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने रजत पदक जीता। जम्मू-कश्मीर की तल्हा फयाज और मणिपुर की इरेंगबाम कल्पना देवी को कांस्य पदक मिला।

पुरुष वर्ग के 81 किलोग्राम में पंजाब के हर्षप्रीत सिंह ने अपने मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के नरेंद्र ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश के अभिषेक चौधरी और आकाश राज ने कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग के 70 किलोग्राम में हरियाणा की गरिमा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की ताखेलम्बम इनुंगनबी ने रजत पदक और हरियाणा और केरल के मोनिका हुड्डा और देवीकृष्ण वी.एस. ने कांस्य पदक जीता।

See also  हरेला पर्व पर हरियाली का संदेश, एमडीडीए ने 1 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

पुरुष स्पर्धा 90 किलोग्राम में मध्य प्रदेश के भरम कुमार वत्स ने स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के अजय कुमार ने रजत पदक जीता और मणिपुर के निंगथौजम शीतल और जम्मू-कश्मीर के रजत सिंह चिब दोनों ने कांस्य पदक जीता।