मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखण्ड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा एवं महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

More Stories
पिथौरागढ़ के डिग्री कॉलेज में छात्रों ने फूंका कलपति और निदेशक का पुतला, अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
मुख्य सचिव ने कुंभ मेले में आपदा प्रबंधन को लेकर की बैठक
भारत रत्न दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर परवादून कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि