22 April 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

युवा नेता के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

युवा नेता के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने देहरादून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री लालचंद शर्मा के पुत्र अभिनंदन के असामयिक कनिधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि अभिनंदन बहुत ही कम आयु के थे और उनके लीवर फेल होने से उनकी असमिक मृत्यु ना केवल लाली भाई के परिवार को गहरा शोक और वेदना दे गई है बल्कि संपूर्ण कांग्रेस परिवार में अशोक की अकाल मृत्यु से शोक की लहर फैल गई है।

धीरेंद्र प्रताप ने बताया तीन दिन पहले ही वह स्वयं अपने पुत्र के साथ दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में अभिनंदन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने गए थे और वहां पर जब लालचंद शर्मा और उनकी पुत्री मिली तो पूरा भरोसा था कि इतनी जल्दी कुछ नहीं होगा और वह लंबे समय तक हमारे साथ रहेंगे। परंतु अचानक ही आज विधाता ने उन्हें हमसे छीन लिया। धीरेंद्र प्रताप ने कहा अभिनंदन बहुत ही मिलनसार और होनहार नौजवान था और वह भी अभी युवा कांग्रेस के माध्यम से जनता की सेवा करने लगा था।

See also  आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन 20 दिन से जारी, कीर्तिनगर में कांग्रेस ने दिया समर्थन

एक हफ्ते में खोए 2 युवा लीडर

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में पहले गाजियाबाद में पूरी कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज जी के जवान पुत्र 35 वर्षीय सचिन भारद्वाज की मौत से गाजियाबाद में शोक फैल गया था और अब देहरादून में जिस तरह से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में नौजवान अभिनंदन की मृत्यु हुई है यह हम सबके लिए बहुत ही शोक का विषय है। उन्होंने लालचंद शर्मा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की शोक में देहरादून और उत्तराखंड के तमाम लोग शामिल हैं और ईश्वर से उनकी प्रार्थना है कि वह उन्हें इस भरी दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।