16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

बजट सत्र के पहले दिन धामी बोले साकार करेंगे उत्तराखंड के सभी सपने

बजट सत्र के पहले दिन धामी बोले साकार करेंगे उत्तराखंड के सभी सपने

विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत में माननीय राज्यपाल जी ने अपने अभिभाषण में सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में राज्य को लेकर जो भी रोड मैप रखा है। उसपर राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य करेगी। बजट सत्र के पहले दिन धामी बोले साकार करेंगे उत्तराखंड के सभी सपने

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश के विकास में समर्पित होकर नवाचार के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य अपनी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है। राज्य की विकास यात्रा अनवरत जारी रहे, इसके लिए बजट में प्रावधान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक बताया था, जिस संकल्प को आत्मसार करने हेतु राज्य सरकार संकल्पित है।

See also  उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर दृष्टि से उत्तराखण्ड को आगे बढ़ा रही है। राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेल सफलतापूर्वक संपन्न हुए हैं। जो हमारे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। देश में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू करने का सौभाग्य हमारे राज्य को प्राप्त हुआ है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड प्रथम स्थान पर आया है। बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड द्वारा लिए जा रहे अनेक ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी आदर्श उदाहरण बन रहे हैं। आज उत्तराखण्ड भारत का श्रेष्ठ राज्य बनने की ओर अग्रसर है। हमारा संकल्प है कि हम उत्तराखण्ड को भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। राज्य सरकार जन भावनाओं के अनुरूप ही कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पक्ष विपक्ष सभी ने मिलकर सदन को चलाना है। सदन सही प्रकार से चले यह सबकी जिम्मेदारी है।

See also  उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान