संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 246 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह बिर्थी में आवास गृह के कर्मचारियों ने पौधारोपण आंदोलन में सहयोग करते हुए आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा की पौधारोपण आंदोलन जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में कुमारी खिला दानू दीपा ,मनोहर सिंह ,चंचल सिंह गोपाल बिष्ट नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

More Stories
नवरात्रि और ईद के मद्देनजर कोटद्वार में पुख्ता सुरक्षा
आपदा प्रबंधन को लेकर सफलता के साथ हुई मॉक ड्रिल
सीएम धामी ने दी चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं