16 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

नियमितीकरण के लिए 246 दिन से आंदोलन आज बिर्थी में पौधारोपण

नियमितीकरण के लिए 246 दिन से आंदोलन आज बिर्थी में पौधारोपण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को जारी करने को लेकर राज्य में किया जा रहा पर्यावरण संरक्षण के तहत अनूठा पौधारोपण आंदोलन 246 वें दिन भी जारी रहा। नियमितीकरण के लिए 246 दिन से आंदोलन आज बिर्थी में पौधारोपण

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में आज कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृह बिर्थी में आवास गृह के कर्मचारियों ने पौधारोपण आंदोलन में सहयोग करते हुए आवास गृह परिसर में पौधारोपण किया। दिनेश गुरु रानी ने कहा की पौधारोपण आंदोलन जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में कुमारी खिला दानू दीपा ,मनोहर सिंह ,चंचल सिंह गोपाल बिष्ट नरेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

See also  CM धामी ने सचिवालय में की जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा