सेवा, सुशासन और विश्वास के 3 वर्ष के तहत मंगलवार को ज्योतिर्मठ में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार व जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संयुक्त रुप से किया।

बहुउद्देशीय शिविर में कृषि विभाग द्वारा 46 कृषकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।बाल विकास द्वारा 2 महालक्ष्मी किट, समाज कल्याण विभाग द्वारा 14, राजस्व विभाग द्वारा 7, उड़ेरा विभाग द्वारा 11, पर्यटन विभाग द्वारा 11, जल संस्थान को 5 पानी के कनेक्शन के आवेदन प्राप्त हुए। वहीं पंचायती राज विभाग ने 17 यूसीसी पंजीकरण किया गया। इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 92, होम्योपैथी विभाग ने 38 लोगों की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की।

More Stories
उत्तराखंड फायर ब्रिगेड के 21 ट्रेनियों ने आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यालय का किया भ्रमण
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान
सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा