देहरादून में 13 साल की बच्ची से रेप का आरोप लगा है। पीड़ित परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने का भी आरोप लगाया है। साथ ही पार्षद और पुलिस पर भी आरोपी को बचाने की कोशिश करने की तोहमत जड़ी है। मामला जाखन , देहरादून का है। आरोप है कि अर्जुन नाम के युवक ने कक्षा 6 में पढ़ने वाली बच्ची का रेप किया।
आरोप ये भी लगा है कि बीजेपी पार्षद संजय ने आरोपी को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। जब पीड़ित लड़की के घरवालों का आरोप है कि जब वो शिकायत लेकर पुलिस के पास गए तो पुलिस ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि बड़ी मुश्किल से मामला दर्ज हुआ पर न मेडिकल रिपोर्ट दिखाई जा रही है न ही एक्शन लिया जा रहा है। वहीं राजपुर थाने की SI भावना पर भी मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया गया है। इस पूरे मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि जो लोग सत्ता के नशे में गलत कृत्य करने वालों का साथ दे रहे हैं ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और गरीब बच्ची को न्याय मिलना चाहिए।

More Stories
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम
श्रीनगर में स्टंटबाजी कर रहे थे हरियाणा के युवक, पुलिस ने सिखाया सबक