युट्यूबर बिरजू मयाल के साथ उधम सिंह नगर के काशीपुर में घटना हो गई। यहां यूट्यूबर बिरजू मयाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि चेहरे पर भी सूजन देखी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है।
बिरजू मयाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाल में बिरजू प्रशासन और निजी संस्थानों के खिलाफ लगातार वीडियो बना रहे थे। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वो काशीपुर में थे, तभी हल्दुआ क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बिरजू को पहले एलडी भट्ट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोट गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

More Stories
सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण को लेकर सीएम धामी का अहम फैसला
पिथौरागढ़ के शहीद विकास कुमार को दी गई अंतिम विदाई
4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक देहरादून में होगा राष्ट्रीय पुस्तक मेला