14 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

उत्तराखंड कांग्रेस सचिव एडवोकेट संदीप चमोली ने आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, 24 अकबर रोड पर उत्तराखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस सैलजा कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

इस दौरान एडवोकेट संदीप चमोली ने उत्तराखंड प्रभारी सैलजा कुमारी को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक जनजागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहकर शिक्षा, रोजगार, खेल और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, धर्मपुर में चलाएंगे नशा मुक्ति अभियान

चमोली ने बताया कि अभियान में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है। धर्मपुर विधानसभा के विभिन्न नगर निगम वार्डों में लगातार जनसंवाद एवं बैठकें आयोजित कर महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। इन बैठकों के माध्यम से नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से परिवार और समाज पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर चर्चा करने के साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

See also  कीर्तिनगर में मुख्यमंत्री ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में की शिरकत

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिवार, समाज, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन को मिलकर प्रभावी प्रयास करने होंगे। इसी उद्देश्य से धर्मपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड तक अभियान को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एडवोकेट चमोली ने ये भी बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को लगातार अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नशे की बिक्री और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि नशे के नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और क्षेत्र के युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

See also  कैंट का किला मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, डॉ. जसविंदर सिंह बढ़ा रहे पार्टी का कुनबा, ने लोगों को जोड़कर दिया एकजुटता का संदेश

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में धर्मपुर विधानसभा में इस अभियान को और व्यापक स्वरूप देते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और सामाजिक संगठनों को इससे जोड़ा जाएगा। अभियान का लक्ष्य केवल नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना नहीं, बल्कि धर्मपुर विधानसभा को स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण की दिशा में आगे बढ़ाना है।

उत्तराखंड प्रभारी सैलजा कुमारी ने अभियान की जानकारी लेते हुए जनहित से जुड़े ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए निरंतर जनसंवाद एवं सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।एडवोकेट संदीप चमोली ने कहा कि धर्मपुर का युवा नशे में नहीं, अपने भविष्य और अपने सपनों में शक्ति तलाशे—इसी संकल्प के साथ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

See also  चुनाव से पहले कांग्रेस अनुशासन समिति की बैठक, तय की गई गाइडलाइन