6 November 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुवानी महोत्सव में कालाकारों ने जीता लोगों का दिल

मुवानी महोत्सव में कालाकारों ने जीता लोगों का दिल

मुवानी महोत्सव की पहली रात्रि दर्शक कैलाश कुमार और कमलजीत ढकरियाल के गीतों पर खूब झूमे, कैलाश कुमार ने स्वर्ग तारा जुन्याली रात… तो कमलजीत ने रं गीत चुंगबाला रो जिगु छेमे… गा कर दर्शकों का मन मोह लिया, साथ ही हिंदी, कुमाऊनी और नेपाली गानों में दोनों गायकों की जुगलबंदी रही। मुवानी महोत्सव में कालाकारों ने जीता लोगों का दिल

साथ ही सूचना विभाग के उमा रावत दल, प्रकाश रावत, नवराज भैंसोड़ा ने अपने गीतों से और नेहा गाड़िया ने अपने नृत्य से दर्शकों को खूब रिझाया।

पहली रात्रि मुख्य अतिथि डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र धामी गुड्डू रहे, उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु पचास हज़ार रुपये की नगद धनराशि भेंट की और ऐसे आयोजनों से समाज में जनता का स्वस्थ मनोरंजन होने की बात कही।

See also  कुंभ को लेकर सीएम ने चिकित्सा उपकरणों की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रात्रि में कड़ाके की ठंड के बावजूद दर्शक जमे रहे, भीड़ अधिक होने से दर्शकों में हल्की-फुल्की नोक-झोंक भी होते रही!

इस दौरान महोत्सव समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, प्रधान संरक्षक राम सिंह राठौर, संयोजक रमेश बम, उपाध्यक्ष जीवन बोरा, महामंत्री शोभन कार्की, सचिव कुलदीप आर्या, उप सचिव संजय भट्ट, वुडक्राफ़्ट कंपनी के निदेशक सुमित तिवारी, ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष महिमन कन्याल, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, डंबर बहादुर पाल, विक्रम कठायत, कुंदन पुजारा, जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद, ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता, दीपक कार्की, मेहर सिंह कठायत, त्रिलोक बोरा, विजय भंडारी, मनीष बोरा, दिवाकर सोनार, संजय कार्की, सुमित पाल, जितेश खनका, राहुल सोनार, गोविंद भट्ट, हिमांशु जोशी, हेमंत कार्की, देवेंद्र बहादुर पाल, आदि उपस्थित रहे! महोत्सव का संचालन ललित मोहन राठौर शौर्य तथा हंस पाल ने संयुक्त तौर पर किया!

See also  दिवंगत जनरल खंडूरी समेत 15 लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान