15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

270 दिन से आंदोलन 45000 से ज्यादा पौधरोपण

270 दिन से आंदोलन 45000 से ज्यादा पौधरोपण

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर राज्य में चलाया जा रहा पौधारोपण आंदोलन आज 270 वें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ के कर्मचारियों ने पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। 270 दिन से आंदोलन 45000 से ज्यादा पौधरोपण

दिनेश गुरु रानी ने कहा कि 3 जुलाई 2024 से चल रहे अनूठे पौधारोपण आंदोलन में जहां समूचे कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया । विभिन्न माध्यमों से मुख्यमंत्री को ।।।पौधे के साथ ज्ञापन।। कार्यक्रम के तहत पौधा लगाकर ज्ञापन प्रेषित किए गए। निगम प्रशासन व शासन स्तर पर वार्ता भी हुई कई समस्याओं का समाधान हुआ लेकिन मुख्य मांग नियमितीकरण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दोनों निगमो के प्रशासन द्वारा कई मांगों पर कोई कार्रवाई तक नहीं की गई।

See also  हरिद्वार में अर्धकुंभ या कुंभ को लेकर बीजेपी के अंदर से ही उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने डबल इंजन सरकार को घेरा

उन्होंने कहा कि आंदोलन के स्लोगन।।।। देवभूमि मैं पर्यटक यात्री बनकर आईए ।।।। पौधारोपण स्वच्छताआंदोलन से जुड़ते हुए पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।।।। कार्यक्रम के तहत पर्यटकों को इस मुहिम से जोड़ा गया ।पर्यटक भी पौधा रोपण कर उत्तराखंड राज्य से प्रकृति संरक्षण का एक अच्छा संदेश लेकर गए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण आंदोलन को 9 माह बीत चुके हैं यानी 3 जुलाई 2024 से लेकर अब तक 45000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है जो राज्य में ही नहीं देश में भी एक रिकॉर्ड होगा। जिसमें कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रकृति संरक्षण का आंदोलन चलाते हैं। वही कर्मचारी निगम हित व राज्यहित में अपने कार्यालयों में कार्य करते हैं। आज के पौधारोपण कार्यक्रम में हर सिंह शेर सिंह दीपक गोपाल बिष्ट नरेंद्र सिंह नरेंद्र थापा उपस्थित रहे

See also  पिथौरागढ़ में डीएम का जनता दरबार, 37 शिकायतें आईं, समाधान के निर्देश