रुद्रप्रयाग में नाबालिग से छेड़छाड़ और भाई पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने कड़ा एक लिया है। वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा उसके बीच बचाव में आये उसके भाई के कान पर धारधार हथियार से वार करने सम्बन्धी तहरीर के आधार पर गत दिवस कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0सं0 24/2025 धारा 118 (2), 3, 4 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पोक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद पुलिस के स्तर से गठित टीमों द्वारा अभियुक्तों को सुरागरसी व पतारसी कर गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों का विवरण
1. मकान सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।
2. हुकम सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम खरगेड़, पो0 सेरा, जिला रुद्रप्रयाग।


More Stories
सीएम धामी ने सभी डीएम के साथ की बैठक, दिए अहम निर्देश
युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की सीएम धामी की पहल ला रही रंग