भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 09.04.2025 को सायं 6:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिनांक 10.04.2025 एवं 11.04.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर तथा अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी./घंटा) की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 10.04.2025 एवं 11.04.2025 को जनपद देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झक्कड़ (50-70/ किमी./घंटा से 60-80 किमी./घंटा) की भी सम्भावना व्यक्त की गयी है।

More Stories
नड्डा दे गए बीजेपी को एकजुटता की नसीहत
कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप
उत्तराखंड में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल, राज्य आंदोलनकारियों ने धामी सरकार को दिया अल्टीमेटम