चमोली जनपद के थराली में बारिश के चलते गदेरा उफनाने से बाधित कर्णप्रयाग – थराली और थराली देवाल को सुचारू कर लिया गया है। घटना में सड़क पर मलबा आने से दो वाहन मलबे में दब गए हैं। घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई थी। जिसके बाद यहां हाइवे को सुचारू करवा दिया गया है। साथ मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से बारिश होने की स्थिति में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में आवाजाही न करने की अपील की है।

More Stories
कांवड़ मेले में सुरक्षा तैयारी को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक
डीएम पिथौरागढ़ ने किया कनालीछीना के निर्माणधीन तहसील का दौरा
जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा