बीते दिनों पिथौरागढ़ के मासू और कुचा में लगी आग वनाग्नि को लेकर महिला शक्ति ने बड़ चढ़ कर भाग लिया जिसे देखते हुए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी व प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह पुरे प्रशासनिक अमले के साथ मासू गांव पहुचे जहां वनाअग्नि सुरक्षा में लगे लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस दौरान गाव में वनाग्नि सुरक्षा के उपकरण भी ग्रामीणों को वितरित किए गए ।

इस अवसर पर सम्मानित महिलाओ में सरपंच बबीता धोनी, कमला धोनी, शांति देवी, निशा धोनी, उमा धोनी, मादवी देवी, हर्षा, अनीता, कविता, पार्वती ने विभाग की इस पहल को सरहा वही उप प्रभागीय वनाधिकारी राजकुमार द्वारा लोगों को वनाग्नि के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि को उक्त ग्राम में सड़क मार्ग दुरुस्त किये जाने, जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के निर्देश दिये। इस दौरान डीएफओ आशुतोष सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सक्सेना, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी, तहसीलदार विजय गोस्वामी व स्थानीय ग्रामीण आदि उपस्थित थे।

More Stories
ईडी विवाद के बीच हरीश रावत की भावुक पोस्ट, उत्तराखंड की जनता से क्या अपील?
नैनीताल के दिवंगत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को पिथौरागढ़ में दी गई श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़ की रामगंगा घाटी में लोगों ने शुरू किया क्रमिक अनशन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर बुलंद की आवाज़, 3 दिन बाद आमरण अनशन की चेतावनी