16 July 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

डीएम ने घर जाकर दी दिवंगत हरि दत्त कापड़ी को श्रद्धांजलि

डीएम ने घर जाकर दी दिवंगत हरि दत्त कापड़ी को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी हरि दत्त कापड़ी के निधन पर स्वर्गीय कापड़ी जी के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर मा मुख्यमंत्री की ओर से दिव्यांगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

जिलाधिकारी ने हरि दत्त कापड़ी को भारतीय बास्केटबॉल के एक महान खिलाड़ी और प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि  कापड़ी ने अपने उत्कृष्ट खेल और समर्पण से न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में बास्केटबॉल को एक नई पहचान दिलाई। उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनकी खेल प्रतिभा और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का सम्मान है।

See also  पिथौरागढ़ में स्कूल की गाड़ियों को लेकर चेकिंग अभियान, एक वैन सीज

जिलाधिकारी ने कहा कि हरि दत्त कापड़ी का निधन खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है तथा कहा कि श्री हरि दत्त कापड़ी ने बास्केटबॉल के क्षेत्र में देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। खेल जगत में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट एवं तहसीलदार सदर विजय गोस्वामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्वर्गीय कापड़ी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

See also  जन जन के द्वार जन जन की सरकार कार्यक्रम में सीएम धामी ने चमोली में किया प्रतिभा