15 September 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा, पंद्रह सूत्रीय मांगों को ले कर चल रहे धरने में दूसरे दिन डीडीहाट की उपजिलाधिकारी खुशबू पांडे आंदोलनकारियों से वार्ता करने मुवानी पहुँची, दो घंटे तक चली वार्ता में संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। आंदोलनकारियों और उपजिलाधिकारी के मध्य सभी बिंदुओं में विस्तार से चर्चा तो हुई लेकिन वार्ता का कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका! मुवानी में प्रशासन और रामगंगा संघर्ष समिति की बातचीत बेनतीजा, दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

अंतत: रामगंगा घाटी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष कमल दीप सिंह ने आंदोलन को जारी रखने का फैसला किया।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, मोटर पुल, पैदल पुल, छोटी प्रशासनिक इकाइयों के गठन को ले कर अनशनकारी अपनी मांग को ले कर बैठे हुए हैं, दूसरे दिन के अनशन में कमल दीप सिंह, अशोक कुमार, जनक बहादुर चंद, मेहर सिंह कठायत, नरेश कुमार धरने में बैठे!

See also  हिंदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम धामी ने की शिरकत

इस दौरान विक्रम कठायत, सुमित पाल, राम सिंह राठौर, शोभन कार्की, सूरज गोरखा, राम प्रसाद, दरपान राम, पदम बहादुर पाल, दीवान मनोला, निखिल बसेड़ा, दिवाकर सोनार, हर्षित खोलिया, कैप्टन श्याम सिंह कार्की, बबलू कार्की, मनोज भंडारी, जितेश खनका, पप्पू मारकुन, जगदीश वर्मा, प्रांजल पाल, दीपक मंगला, भूपाल सिंह ऐरी, लता देवी, खुशी भट्ट, हेमा कार्की, बिमला पुजारा, भावना देवी, मंजू मनोला, ललित मोहन, सचिन नेगी, संजय कार्की, गोविंद भट्ट, अजय कोटियाल, संजय बोरा, गोविंद मनोला, शंकर मनोला आदि उपस्थित रहे!

See also  सीएम धामी ने की हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा
Ad 2