संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 289 वें दिन भी जारी रहा। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में स्लोगन।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए।। पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत मुरादाबाद से आए पर्यटकों वाई यू सिंह ,राजेश सिंह, अभिषेक सिंह, पारूल, प्रखर, अनीता को पौधारोपण कार्यक्रम से जोड़ा।
पर्यटकों ने आवास गृह में पर्यावरण संरक्षण के तहत किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य में पर्यावरण संरक्षण का माडल है। उन्होंने कहा कि उन्हें भी इस महान कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वे उत्तराखड से एक अच्छा संदेश लेकर जा रहे हैं। अपने घर जाकर भी पौधारोपण करेंगे।दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा।

More Stories
धान खरीद में सुस्ती को लेकर किसान परेशान, कांग्रेस नेता गणेश उपाध्याय ने लगाया घोटाले का आरोप
दून यूनिवर्सिटी में विरासत से विकास तक विषय पर विचार गोष्ठी, दीप्ति रावत ने युवाओं को दिया खास संदेश
उपनल कर्मचारियों की हड़ताल पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने धामी सरकार पर बोला हमला