उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पहलगाम में निर्दोष व्यक्तियों की निर्मम हत्या के लिए गृहमंत्री अमित शाह को दोषी बताते हुए उनके इस्तीफा की मांग की है । उन्होंने कहा जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश में हिंदू मुसलमान के बीच गहरी पैदाकी पैदा की जा रही है उसी का नतीजा पहलगाम की घटना है।
इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी की है। उन्होंने निर्दोष व्यक्तियों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस जघन्य हत्याकांड की जितनी भी निंदा की जाए वह काम है । उन्होंने भारत सरकार से आतंकवादियों के विरुद्ध बड़ी से बड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि देश इसको बर्दाश्त नहीं कर पाएगा

More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर लालचंद शर्मा का वाल्मीकि समिति ने किया अभिनंदन
कोटद्वार में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, हंगामा करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा में उठाया वन्यजीवों के बढ़ते हमलों का सवाल, सरकार ने क्या जवाब दिया?