6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर एवं उत्तराखण्ड के प्रतिभावान खिलाड़ी कपिल पोखरिया ने भेंट की।

कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स–2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया का सीएम ने किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने कपिल को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

See also  झनकट में सीएम ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं

उन्होंने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे। कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।