5 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

झनकट में सीएम ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं

झनकट में सीएम ने रुकवाया काफिला, सुनीं लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह नानकमत्ता जाते समय झनकट क्षेत्र में स्थानीय लोगों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उनसे मुलाकात की । इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनकर समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए ।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जनता से आत्मीय संवाद करते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। सड़क किनारे काफिला रोककर आमजन से सीधे संवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। जनसेवा के लिए सरकार सदैव आमजन के साथ खड़ी है।

See also  धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए 24 अहम फैसले