6 October 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

स्वच्छ गंगा मिशन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

स्वच्छ गंगा मिशन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में कुल 18 एस टी पी प्लांट (1 एम् एल डी क्षमता से ऊपर ) में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किये जा रहे हैं| माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, सभी एसटीपी में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित लगाया जाना अनिवार्य है । स्वच्छ गंगा मिशन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग

उक्त निर्देश के अनुपालन में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी नए एसटीपी परियोजनाओं में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम को अधिष्ठापित करना अनिवार्य कर दिया है तथा पुराने एसटीपी में भी ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम लगाने की आवश्यकता जताई है।

वर्त्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में कुल संचलितक 70 एस. टी. पी में से कुल 22 एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित है , राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य मे 1 एम् एल डी क्षमता से अधिक कुल 18 एसटीपी चिन्हित किये हैं, जिनमे ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत केंद्र, राज्य एवं अन्य सरकारी एजेंसियों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्थापित एसटीपी को शामिल किया गया है।

See also  सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में किया स्वच्छता श्रमदान

इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में अधिष्ठापित 5 एम एल डी एस टी पी एवं 1.25 एम एल डी एस टी पी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग ससिस्टम लगाया जा रहा है | जिसके अनुपालन में दिनांक 22.04.2025 को एस टी पी में संयुक्य स्थलीय निरक्षण किया गया| उक्त स्थलीय निरक्षण में उत्तराखण्ड पेयजल निगम से अधीक्षण अभियंता, रंजीत सिंह धर्मशक्तु, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ / नोडल अधिकारी, श्री रोहित जयाड़ा, श्री पियूष डिमरी, सहायक अभियंता, उत्तराखंड पेयजल निगम,

श्री विजय राठौर ,अवर अभियंता, उत्तराखंड पेयजल निगम, जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे, पिथौरागढ़, कु. ज्योत्सना जोशी मौजूद रहे |

 

See also  सीएम धामी ने बांटे 332 नियुक्ति पत्र

उक्त स्थलीय निरक्षण के दौरान श्री रोहित जयाड़ा द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत एस. टी. पी. पर लगाये जाने वाले रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के सम्बन्ध में जानकारी, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटशन एवं मॉनिटरिंग सम्बंधि सूचना कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड जल संस्थान के प्रतिनिधियों को दी गयी| रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाने के पश्च्यात उक्त एस. टी. पी के कार्यप्रदर्शन की समीक्षा राज्य एवं केन्द्र स्तर पर की जा सकेगी I उक्त निरिक्षण में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु नामित फर्म M/s Aaxis Nano tech Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि श्री मयंक कुमार भी मौजूद रहे I

See also  बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य कर भरेंगे नामांकन