15 February 2026

Pahad Ka Pathar

Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest Khabar, Samachar

पहलगाम हमले के बाद सरकार के एक्शन को बीजेपी ने बताया सही

पहलगाम हमले के बाद सरकार के एक्शन को बीजेपी ने बताया सही

उत्तराखंड बीजेपी ने आतंकी हमले के बाद सरकार के पाक पर लिए कड़े कदमों का पुरजोर स्वागत किया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा, देवभूमि और देश की जनता, आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ हर कार्यवाही में मोदी के साथ खड़ी है। अब जो कुछ होगा उससे देश के दिशाओं कमर का हमेशा के लिए टूटना निश्चित है।

मीडिया से अलग अलग हुई बातचीत में उन्होंने कहा, दुर्दांत और वीभत्स आतंकी हमले के बाद शुरुआती तौर कर जो कदम भारत सरकार द्वारा उठाए गए हैं उनका पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है। चाहे सिंधु जल समझौते को रद्द करना हो, चाहे अटारी बाघा बॉर्डर बंद करना हो, चाहे वीसा समाप्त करना हो या अन्य कदम हों। उन्होंने कहा, आतंकियों की कायराना हरकत से देशवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना से पाक पोषित आतंकवाद ने अब सभी हदों को पार कर दिया है। दरअसल धारा 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर लगातार तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। जिसे देश के दुश्मन विशेषकर पाकिस्तान को हजम नहीं हो रहा है। अपने कर्मों से कंगाल पाक द्वारा यह सब घाटी में हो रहे विकास कार्य और व्यवसाय को डिरेल करने के लिए करवाया गया है।

See also  देहरादून मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

उन्होंने कहा, पहले बालाकोट और स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश के दुश्मनों को समझ आ गया था कि भारत अब बदल गया है। ऐसी गतिविधियों पर मोदी सरकार द्वारा लगातार ईट का ज़बाब पत्थर से दिया जा रहा है। लिहाजा उनकी यह अंतिम कोशिश थी जिसका अंजाम उन्हें अपने समूल नाश के साथ मिलने वाला है। जिसे पीएम मोदी द्वारा भी स्पष्ट कर दिया गया है। 140 करोड़ देशवासी, मोदी सरकार की ऐसी सभी निर्णायक कार्यवाही में पूरी तरह साथ है। वहीं विश्वास दिलाया कि मोदी जी देश के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और जनभावनाओं के अनुशार कठोरतम कार्यवाही करेंगे। जिससे हमेशा के लिए आतंकवाद और उनके आकाओं की कमर का टूटना निश्चित है।

See also  कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस ने किया पुलिस हेडक्वार्टर का घेराव, धामी सरकार पर लगाए माफिया राज को संरक्षण देने के आरोप